Iran, US War News Live Updates: बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में गिरी मिसाइल...ईरान को बड़ा झटका, 2 टॉप लीडर्स मारे गए...तेहरान ने किए इजराइल पर हमले
Iran, US Israel War News Live Updates in Hindi: मध्य पूर्व के देशों पर ईरान के हमले बदस्तूर जारी हैं। सोमवार तड़के ईरान ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले को अंजाम दिया जिससे भीषण आग लग गई। ड्रोन हमले में हवाई अड्डे के निकट स्थित एक ईंधन टैंक क्षतिग्रस्त हो गया। एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से हवाई संचालन निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने मध्य पूर्व के तेल पर अत्यधिक निर्भर लगभग सात देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए बने गठबंधन में शामिल होने की मांग की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने उन देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया जिनसे प्रशासन जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए बातचीत कर रहा है। उधर, इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस सोमवार को मध्य पूर्व से आने-जाने वाली 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एक विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों एयरलाइंस जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जिनमें भारतीय शहरों और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें शामिल हैं। एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलौर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी। जानिए ईरान युद्ध पर हर बड़ा अपडेट--
Iran, US War News Live Updates: बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में गिरी मिसाइल...ईरान को बड़ा झटका, 2 टॉप लीडर्स मारे गए...तेहरान ने किए इजराइल पर हमले
बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में गिरी मिसाइल
ईरान को बड़ा झटका, 2 टॉप लीडर्स मारे गए
तेल अवीव के पूर्व में स्थित रमात गान में हुए हमले में दो लोगों की मौत
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
'हर देश को इस बात का एहसास था कि ईरान कितना बड़ा ख़तरा है'
कीर स्टारमर को लेकर बोले ट्रंप- मुझे लगता है कि वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन मुझे निराशा हुई
कीर स्टारमर को लेकर बोले ट्रंप कहा- मुझे निराशा हुई, क्योंकि हमारी जीत के बाद कीर दो विमानवाहक पोत भेजने को तैयार थे-ऐसा इसलिए, क्योंकि असल में अभी विमानवाहक पोतों को कोई खतरा नहीं है। मुझे वह पसंद हैं। मुझे लगता है कि वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन मुझे निराशा हुई है।
