हांगकांग में भीषण आग (AP)
Hong Kong Fire Update: हांगकांग में सात ऊंची आवासीय इमारतों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों को गुरुवार को दूसरे दिन भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है और 280 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों ने इसे शहर की 70 सालों की सबसे भीषण आपदा बताया है। लगभग 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 15 की हालत गंभीर और 28 की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है। कई लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं।
सात में से चार ब्लॉकों में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि गुरुवार शाम को बाकी 31 मंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर आग जलती रही। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर बचाव कार्य जारी है और पीड़ितों को अभी भी इमारतों से निकाला जा रहा है। बुधवार को लगी आग का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और एक आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है। शहर के अधिकारियों का कहना है कि सात जलकर खाक हो चुकी इमारतों में से 280 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। हर इमारत 32 मंजिल की है।
एक टेम्पररी शेल्टर में एक पुलिस ऑफिसर ने AFP को बताया कि यह साफ नहीं है कि कितने लोग लापता हैं क्योंकि लोग देर रात तक अपने परिवार के लापता सदस्यों की रिपोर्ट करने के लिए आ रहे थे। इसके अलावा, एक लोकल ने कहा कि इलाके में कई बुज़ुर्ग थे।
एक 65 साल के व्यक्ति, जिन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा कि कॉम्प्लेक्स में कई पड़ोसी बुज़ुर्ग थे और शायद चल-फिर नहीं सकते थे। उनका नाम Yuen है। इन्होंने आगे बताया, 'मेंटेनेंस की वजह से खिड़कियां बंद थीं, कुछ लोगों को पता नहीं था कि आग लगी है और पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके खाली करने के लिए कहा। मैं बहुत दुखी हूं। प्रॉपर्टी और जान का नुकसान हुआ है, और एक फायरफाइटर की भी मौत हो गई है।'
पुलिस ने कहा कि इस मामले में कम से कम तीन लोगों को गैर-इरादतन हत्या के शक में गिरफ्तार किया गया है। आग बुधवार दोपहर को आठ बिल्डिंग वाले कॉम्प्लेक्स में लगी, जिसमें करीब 2,000 अपार्टमेंट हैं। यह मामला न्यू टेरिटरीज के एक उपनगर ताई पो जिले के एक आवासीय परिसर का है।
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को मृतक दमकलकर्मी के प्रति संवेदना व्यक्त की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। आवास परिसर में लगभग 2,000 फ्लैट वाली आठ इमारतें थीं, जिनमें लगभग बुजुर्गों समेत 4,800 निवासी रहते थे। यह आवास परिसर 1980 के दशक में बनाया गया था और हाल में इसका बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया गया है।