इस्लामाबाद : पाकिस्तानी पत्रकार और मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले से एक और भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया है। जासूरी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू लक्ष्मण है। पाक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार भारतीय नागरिक को आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान ले जाया गया है। बीते कुछ वर्षों में कुलभूषण के बाद यह दूसरा भारतीय से जिसे पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस व्यक्ति को पाक बॉर्डर मिलिट्री पुलिस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान-पंजाब की सीमा पर गिरफ्तार किया था। पाक मीडिया के मुताबिक डेरा गाजी खान के यह इलाका मूल रूप से यूरेनियम माइन्स के क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। यहां किसी विदेशी को जाने की अनुमति नहीं है।
इस पर पाकिस्तान सरकार या भारत सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर अंतररष्ट्रीय न्यायालय भारत की बड़ी जीते के कुछ दिनों के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा जाधव को मौत की सजा सुनाई और भारत ने इसे अंतररष्ट्रीय कोर्ट में चुनौती दी। जहां फैसला भारत के पक्ष में सुनाया गया और मौत की सजा पर रोक लगा दी गई।
49 वर्षीय जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में 'जासूसी और आतंकवाद' के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। भारत द्वारा फैसले की निंदा की गई थी और केस मई 2017 में हेग स्थित आईसीजे स्थानांतरित कर दिया था। आईसीआई ने अस्थायी रूप से जाधव की फांसी पर रोक लगा दी। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को 3 मार्च 2016 को खुफिया एजेंसी रॉ का एजेंट होने के आरोप में बलूचिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। जाधव वर्तमान में पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।