बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित एक कैफे से गोलीबारी की खबर आ रही है। यह गोलीबारी एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा की गई है। बर्लिन पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने चेकपॉइंट चार्ली के पास एक कैफे में भीषण गोलीबारी की है। फिलहाल गोलीबारी में कितने लोग हताहत हुए है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस के मुताबिक, बर्लिन के बीचोंबीच हुई इस घटना के बाद एक ऑपरेशन चलाया गया है औऱ पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिसबल और सुरक्षाकर्मी तैनाता है। हालांकि एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी आसपास के घरों की ऊपरी मंजिलों की तलाशी ले रहे हैं। पुलिस ट्विटर के माध्यम लोगों को इस घटना के बारे में जनता अपडेट दे रही है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।