Red Cross confirms for Seven Hostages: इजरायल की सेना ने बुधवार को कहा कि रेड क्रॉस ने हमास की ओर से सात बंधकों को उसके हवाले किए जाने की पुष्टि की है, जिनमें दो इजरायली और पांच थाई नागरिक शामिल हैं। इन बंधकों को गाजा पट्टी में युद्ध रोकने के लिए इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्ष-विराम समझौते के तहत रिहा किया गया है। 19 जनवरी से प्रभावी संघर्ष-विराम से क्षेत्र में लड़ाई थमने के साथ ही मदद सामग्री की आपूर्ति बढ़ गई है।
33 इजरायली बंधकों को छोड़ा जाने पर हुआ है समझौता
संघर्ष-विराम समझौते के शुरुआती छह हफ्तों में लगभग 2,000 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले कुल 33 इजरायली बंधकों को छोड़ा जाना है। इजरायल ने कहा है कि उसे हमास की ओर से सूचना मिली है कि आठ इजरायली बंधक या तो सात अक्टूबर 2023 के हमले में मारे गए थे या फिर उनकी हमास के कब्जे में मौत हो गई।
बंधकों का प्रारंभिक चिकित्सा मूल्यांकन किया जाएगा
इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि '7 बंधकों को वर्तमान में IDF और ISA बलों के साथ इजरायली क्षेत्र में वापस भेजा जा रहा है, जहां उनका प्रारंभिक चिकित्सा मूल्यांकन किया जाएगा। IDF बंधकों को सलाम करता है और उन्हें गले लगाता है, क्योंकि वे इजरायल राज्य में अपने घर जा रहे हैं।' 482 दिनों के बाद, वे घर पहुंच गए हैं।
रेड क्रॉस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दो इजरायली और पांच विदेशी नागरिकों सहित सात बंधकों को उनके पास स्थानांतरित कर दिया गया है और वे गाजा में IDF और ISA बलों की ओर जा रहे हैं। 482 दिन पहले, इन थाई नागरिकों को हमास ने गाजा में अगवा कर लिया था। आज वे आखिरकार आज़ाद हो गए हैं।
रेड क्रॉस ने सात बंधकों को गाजा पट्टी में इजराइली बलों को सौंप दिया है। इससे पहले हमास ने इजराइली सैनिक ऐगम बर्जर को गाजा में ‘रेड क्रॉस’ के हवाले किया।
