भारत में आपको मंदिर से जुड़ी कई रोचक और रहस्यमयी जानकारी जरूर मिल जाएंगी। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घर से भागे और सताए प्रेमी जोड़ों को शरण मिलती है।
इस मंदिर का नाम शंगचुल महादेव मंदिर है, जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र की सैंज घाटी में स्थित है।
मंदिर का क्षेत्रफल लगभग 128 बीघा है और ये वुडकट स्टाइल में बना है।
ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में प्रेमी जोड़ों को आश्रय मिलता है अगर कोई कपल भागकर यहां पहुंचता है तो उसकी रक्षा भगवान करते हैं। यहां जाति-धर्म वगैरह नहीं देखा जाता है। जोड़े के लिए खाने-पीने का भी इंतजाम किया जाता है।
यहां पुलिस भी दखलअंदाजी नहीं कर सकती है। कहा यहां तक जाता है कि वन विभाग और पुलिस विभाग के जो कर्मचारी यहां तैनात हैं, वो भी गुजरते वक्त अपनी टोपी और बक्सा उतार देते हैं।
यहां ना तो कोई शराब और सिगरेट का सेवन कर सकता है। ना ही कोई भी चमड़े का सामान नहीं ले जा सकता। मंदिर में आप तेज आवाज में बात नहीं की जा सकती।
जब तक समाज और समुदाय के रीति-रिवाजों को तोड़कर शादी करने वाले प्रेमियों के मामले का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक उन्हें यहां से कोई नहीं हटा सकता।
मंदिर के पुजारी, ब्राह्मण प्रेमी जोड़े को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां पांडवों ने भी शरण ली थी। कहते हैं कि अज्ञातवास के दौरान पांड़व यहां रूके थे। पीछा करते हुए कौरव भी यहां पहुंचे थे, लेकिन महादेव के डर से वापस चले गए।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स