अक्सर माता-पिता अपने बच्चों से कहते हैं 'पैसे पेड़ पर उगते हैं'। लेकिन, इस दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी है, जिससे सच में पैसे झरते हैं।
यूके के स्कॉटिश हाइलैंड पीक में एक ऐसा पेड़ है जो पैसों से लदा हुआ है। हर गुजरते दिन के साथ इसमें लगे पैसों की गिनती भी बढ़ती जा रही है।
हालांकि, इसमें लगने वाले पैसे नेचुरल तरीके से नहीं उगते हैं।
इस पेड़ का इतिहास करीब 17 सौ साल पुराना है। ये एक ऐसा पेड़ है, जिसके हर डाल और पूरे तने पर सिक्के गूदे हुए हैं।
दरअसल, इस पेड़ को लेकर लोगों में काफी आस्था है। लोग दूर-दूर से इस पेड़ पर सिक्के चिपकाने आते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि पेड़ पर सिक्के चिपकाने से हर मुराद पूरी होती है। वहीं कुछ का मानना है कि इस पेड़ पर भूत बसते हैं। जबकि, कुछ इसे धार्मिक पेड़ मानकर इसकी पूजा भी करते हैं।
इस पेड़ पर आपको हर तरफ सिक्के ही सिक्के नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।
पेड़ पर आपको हर देश की मुद्रा मिल जाएगी। जिससे ये साफ हो जाता है कि इस पेड़ की प्रसिद्धि सिर्फ यूके तक ही सिमित नहीं है।
इस पेड़ को लव बर्ड्स के लिए स्पेशल माना जाता है। कहते हैं कि अगर लव बार्ड इस पेड़ पर साथ सिक्का चिपकाते हैं तो उनका रिश्ता लंबे समय तक चलता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स