रानी संयुक्ता कन्नौज के राजा जयचंद की बेटी थी, जो अपनी सुन्दरता के कारण काफी फेमस थीं। पिता के विरूद्ध संयुक्ता ने पृथ्वीराज चौहान के गले में वरमाला डाला था।
रानी पद्मिनी चित्तौड़ के राजा रत्नसिंह की पत्नी थी। रानी पद्मिनी बेहद सुंदर थीं और रानी की सुंदरता की चर्चा सुनकर उन्हें पाने के लिए दिल्ली के शासक अल्लाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर आक्रमण कर दिया।
मीराबाई जितनी सुंदर थीं, उतनी ही दिलचस्पी उनकी कृष्ण भक्ति में थी। वो अपनी मधुर आवाज के लिए लोकप्रिय थीं।
अक्कादेवी कर्नाटक के चालुक्य वंश की रानी थीं और अपनी सुन्दरता के साथ-साथ अपने शासकीय गुणों के के लिए काफी फेमस थीं।
राजुकमारी नीलोफर का जन्म तुर्की में हुआ था। वहीं, उनकी शादी हैदराबाद के आखिरी निजाम के दूसरे बेटे से हुई थी। ये अपनी सुन्दरता और समाज सेवा से जुड़े कार्यों के लिए जानी जाती हैं।
जयपुर की महारानी गायत्री देवी अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में फेमस थीं। एक समय वोग पत्रिका ने इन्हें दुनिया की दस सबसे सुंदर महिलाओं की सूची में भी शामिल किया था।
मद्रास की महारानी सीता देवी का जन्म सन 1971 में हुआ था। अपनी खूबसूरती, फैशन, और शाही अंदाज के लिए वो पूरी दुनिया में मशहूर थीं। सीता देवी का विवाह बड़ोदा घराने के राजकुमार प्रताप सिंह गायकवाड़ से हुआ था।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स