आपने गिरगिट को रंग बदलते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी रंग बदलने वाली चिड़िया के बारे में सुना है? इस चिड़िया की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह चिड़िया देखते ही देखते रंग बदल देती है।
हमिंग बर्ड (Humming Bird) नाम की चिड़िया जितनी दिशाओं में घूमता है, उतनी बार अपना रंग बदलता है। हमिंग बर्ड कभी गहरा हरा, कभी काला तो कभी गुलाबी रंग बदलता है।
हमिंग बर्ड सुरकव प्रजाति का पक्षी है। यह अपने सिर को दाएं से बाएं घुमाकर अपना रंग बदलने में माहिर होता है। इसकी अनूठी पावर को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
हमिंग बर्ड के पंखों में यह अनूठा पावर होता है। जिससे वह एकदम गिरगिट की तरह जब चाहे अपना रंग बदल देता है। कभी यह अपना रंग चमकीला गुलाबी कर लेता है तो कभी गहरा हरा कर लेता है। देखते ही देखते यह काले रंग में भी बदल जाता है।
जितनी बार और जितने दिशाओं में यर चिड़िया अपना सिर घुमाती है। उतनी बार इसके रंग बदलते हैं। यह चिड़िया कुदरत के सबसे खूबसूरत तोहफों में से एक है।
हमिंगबर्ड को हिंदी में गुंजन पक्षी कहा जाता है। यह सबसे छोटे पक्षियों का एक कुल है। इसे ट्रोकिलिडी (Trochilidae) कहते हैं। दरअसल, यह 'भिनभिनाने की आवाज' निकालते हैं। इस कारण इन्हें 'गुंजन पक्षी' कहते हैं।
हमिंग बर्ड अमेरिका में पाए जाते हैं। इनकी लगभग 360 प्रजातियां धरती पर मौजूद हैं। ये फूलों का रसपान करके जीवित रहते हैं। इसके अलावा कीटों और मकड़ों को भी यह पक्षी खाता है।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ये अपने पंखों को इतनी तेजी से फड़फड़ाते हैं, जिससे भिनभिनाहट पैदा हो जाती है। सोचकर हैरानी होगी कि इनके पंख एक सेकेंड में 80 से 100 बार आगे-पीछे होते हैं।
हमिंग बर्ड दुनिया का एकमात्र पक्षी है जो पीछे की तरफ उड़ता है। इसका दिल एक मिनट में 615 बाद धड़कता है। इसके पास दुनिया का सबसे छोटा दिल पाया जाता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स