ये दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, जो आज भी लोगों के लिए पहेली बनी हुई है। वैज्ञानिक इन रहस्यों को अब तक सुलझा नहीं सके हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गांव से रू-ब-रू कराने जा रहे हैं, जहां इंसान से लेकर जानवर तक पैदा होने के बाद अंधे हो जाते हैं।
मेक्सिको में मौजूद इस गांव का नाम है टिल्टेपक। इस गांव को लोग अंधों के गांव के नाम से भी जानते हैं।
यह गांव पूरी दुनिया में अजीबोगरीब वजह से फेमस है। क्योंकि, यहां हर कोई अंधा है।
टिल्टेपक गांव में इंसान हो या फिर जानवर सभी ठीक-ठाक पैदा लेते हैं। लेकिन, कुछ समय बाद अंधे हो जाते हैं।
टिल्टेपक गांव में केवल जेपोटेक जनजाति रहती है। जब यहां पर बच्चे पैदा होते हैं, तो उनकी आंखें बिल्कुल ठीक होती हैं, लेकिन बीतते वक्त के साथ ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है। ऐसा सिर्फ इंसानों के साथ ही नहीं होता है बल्कि जानवरों के साथ भी ऐसा होता है।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, यहां के लोग अंधा होने की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं।
लोगों का कहना है कि गांव में लावजुएला नाम का एक पेड़ है जिसे देखने के बाद इंसान से लेकर जानवर तक सभी अंधे हो जाते हैं। इस गांव में सालों से ये पेड़ मौजूद है।
लोगों का कहना है कि इस पेड़ को देखने के बाद अंधे हो जाते हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये सिर्फ अंधविश्वास है।
वहीं, जानकारों का मानना है कि यह गांव जहां स्थित हैं वहां पर जहरीली मक्खियां पाई जाती हैं। इन मक्खियों के काटने से ही लोग अंधे हो जाते हैं। जानकारी मिलने के बाद मैक्सिको की सरकार गांव वालों की मदद करने की कोशिश की। लेकिन सरकार को भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स