प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताना चाहते हैं तो तवांग आपके लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। खूबसूरत कुदरती नजारो के चलते इसे छिपा स्वर्ग कहा गया है।
शांत खूबसूरत झीलें, हल्की हवाएं, खुशनुमा मौसम, खुली वादियां और करीब होने का एहसास देता आकाश, सब आपको बादलों के शहर में होने का आभास देंगे।
यह पहाड़ी दर्रा है जो साल भर बर्फ से ढका रहता है। इसी दर्रे के पास सेला झील है, जो 101 पवित्र बौद्ध झीलों में से एक मानी जाती है।
अगर झरनों से प्यार है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां पहाड़ी से गिरता झरना प्रकृति के एक अलग ही सौंदर्य को दर्शाता है।
रोमांटिक शाम के लिए ये बेस्ट जगह है। झील का कांच जैसा पारदर्शी पानी और आसमान पर छाए बादल इस जगह से इश्क करने पर मजबूर कर देता है।
तवांग नदी के किनारे बसा यह मठ करीब 300 साल पुराना है। यहां से तवांग घाटी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसके प्रवेश द्वार का नाम काकालिंग है।
तवांग में सूरज की पहली किरण सबसे पहले बर्फ से ढकी चोटियों पर पड़ती है। यह नजारा देखने खासतौर पर पर्यटक जुटते हैं।
तवांग का प्लान ऐसे करें कि आप यहां के पर्वों में शामिल हो सकें। साथ ही यहां की शिल्पकारी जरूर देखें जो एक ही नजर में आपको खरीदारी करने पर मजबूर कर देगी।
मार्च से अक्टूबर के बीच तवांग घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशगवार होता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स