उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। ऊंची चोटियां, झीलें, घने जंगल, खूबसूरत घाटियों में बसा ये राज्य छुट्टियां बिताने के लिए आज भी हर किसी की पहली पसंद है।
Credit: istock
उत्तराखंड में यदि आपको कैम्पिंग, राफ्टिंग, ट्रेकिंग, वॉटरफॉल, रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, हॉर्स राइडिंग आदि करनी है तो इसका सबसे अच्छा विकल्प चकराता हैं। ये राजधानी देहरादून के बेहद करीब है।
Credit: istock
हिमालय की गोद में बसा फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर घोषित किया है।नवंबर से मई तक ये घाटी बर्फ से ढक जाती है। बाकी दिनों में यहां रंग-बिरंग खूबसूरत फूल खिलते हैं।
Credit: istock
देवाधिदेव महादेव का निवास उत्तरकाशी गंगा और यमुना के बीच बसा है। ये धार्मिक पर्यटन के हिसाब से बेस्ट जगह है। यहां विश्वनाथ मंदिर, शक्ति मंदिर, केदार ताल के दर्शन के साथ आप ट्रेकिंग, फिशिंग, कैंपिंग, नेचर वॉक भी कर सकते हैं।
Credit: istock
कैंपिंग, बोट राइड, स्नो व्यूपॉइंट, सनसेट पॉइंट, नेचर वॉक, जंगल सफारी के लिए हसीन वादियों से घिरा स्वर्ग उत्तराखंड का लैंसडाउन है। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है।
Credit: istock
अगर आपको शांत जगह पर ट्रेकिंग, जंगल सफारी करनी है तो उत्तराखंड का श्रीनगर सबसे अच्छा ऑप्शन है। ये शहर घाटियों से घिरा है। वहीं, अलकनंदा की नदी इसका मुख्य आकर्षण है।
Credit: istock
ऋषिकेश में आप लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ मंदिर जैसी जगह घूम सकते हैं। वहीं राफ्टिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी खास रोमांच है। (@DesiSync)
Credit: YouTube
उत्तराखंड में बसे चोपता को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। ये हरी-भरी घासों, सदाबहार जंगलों से ढका हुआ है। ट्रेकिंग के लिए ये जगह बेस्ट ऑप्शन है।
Credit: istock
पहाड़ों की रानी मसूरी को “क्वीन ऑफ हिल्स” भी कहा जाता है। ये किसी भी पर्यटक के लिए मसूरी पहली पसंद है जहाँ वह अपनों के साथ आना पसंद करते हैं।
Credit: istock
झीलों की रानी नैनीताल उत्तराखंड की शान है। स्नोव्यू, टिप्पन टॉप समेत आप कई जगह यहां घूम सकते हैं।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स