रुईनुमा बर्फ से ढकी लद्दाख की वादियां और अनूठी संस्कृति आपके दिल को छू जाएगी। ट्रेकिंग, स्कीइंग के शौकीन हैं तो लद्दाख आपके लिए बेस्ट जगह है।
लद्दाख का लेह महल यहां की संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है जिसे सिंगे नामग्याल ने बनवाया था। यहां आप भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े चित्रों को देख सकते हैं।
लेह लद्दाख में जहां निकलेंगे, वहां ऐसा कोई न कोई न आकर्षण जरूर पा जाएंगे। वैसे ये नजारा इंडस नदी का है। (Instagram/safarnamaa)
यह घाटी लद्दाख की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक हैं। यह जगह हिमालय रेंज में पड़ती है, जो चारों तरफ से पहाड़ियों और बर्फ से ढकी है।
कारगिल जम्मू कश्मीर से लगभग 205 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पाकिस्तान देश के साथ साझा होने वाली नियंत्रण रेखा के करीब है और लद्दाख का दूसरा सबसे बड़ा टाउन है।
134 किलोमीटर लंबी यह झील लद्दाख से तिब्बत तक फैली हुई है। इस झील को सतरंगी झील भी कहा जाता है जो अपने पानी के कलर को सात रंगों में बदलती है।
लेह के चंग्स्पा के कृषि उपनगर में स्थित शांति स्तूप जिसका निर्माण बरसों पहले जापानी बौद्ध भिक्षु ग्योम्यो नाकामुरा द्वारा बनाया गया था। यह बेहद खूबसूरत और शांति के प्रतीक सफेद रंग का है।
यह पहाड़ी 14000 फीट की ऊंचाई पर लेह शहर से 30km दूर है। यहां गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। ग्रैविटी रूल के मुताबित अगर किसी वस्तु को ढलान से नीचे छोड़ दें तो वह लुढ़केगी लेकिन यहां ऐसा नहीं होता।
यह लेह की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह इस तरह बनी है कि यहां पर चंद्रमा की रोशनी रिफ्लेक्ट होती है।
जांस्कर नदी सर्दियों के दौरान नदी से बर्फ की चादर में बदल जाती है। यह लेह लद्दाख के सबसे कठिन और साहसिक ट्रैक में से एक है।
लेह मार्केट में विभिन्न तरीके की शॉल, चांदी से बनी सुंदर कलाकृतियां और बुद्ध की सुंदर प्रतिमाएं खासतौर पर लेने लायक हैं।