Sep 16, 2020
दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के ठीक सामने दुबई फाउंटेन का मनमोहक नजारा भी देखने को मिलता है।
Credit: Shutterstock
वैसे तो दुबई में कई खूबसूरत झीलें हैं जो सैलानियों का मन मोह लेती हैं। इन्हीं झीलों में से एक है अल कुदरा लेक।
Credit: Shutterstock
जबील पार्क की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस पार्क में जाकर आप स्वीमिंग और साइक्लिंग का मजा ले सकते हैं।
Credit: Shutterstock
दुबई स्थित ऊद मेथा के रूफटॉप गार्डन की तो बात ही निराली है। यहां जाकर आप खुले आसमान के नीचे मूवी देखने का भरपूर मजा ले सकते हैं।
Credit: Shutterstock
यह म्यूजियम वाकई में बेहद खूबसूरत है जहां इतिहास से जुड़ी हर चीज की जानकारी पर्यटकों को बेहद आसानी से मिल जाती है।
Credit: Shutterstock
दुबई को सोने का शहर कहा जाता है और यहां के सबसे पुराने इलाके दौरा में स्थित है सोने का बजार यानि गोल्ड सूक है। यहां पर एक से बढ़कर एक ज्वैलरी मिलती है।
Credit: shutterstock
दुबई में बुर्ज खलीफा आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। इसका नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में लिया जाता है। इस इमारत से पूरी दुबई दिखती है।
Credit: Shutterstock
दुबई आकर डेजर्ट सफारी न करें ये हो ही नहीं सकता। रेगिस्तान में ऊंचे-ऊंचे रेत के टीलों पर तेज रफ्तार गाड़ी में बैठकर सैर करने का रोमांच बेहद दिलचस्प होता है।
Credit: Shutterstock
नए और पुराने दुबई को एक साथ देखना चाहते हैं तो धाओ क्रूज देखना न भूलें। दुबई में पानी का प्राकृतिक स्त्रोत यानि दुबई क्रीक में क्रूज सवारी आपका ट्रिप और भी शानदार बना सकती है।
Credit: Shutterstock
रेगिस्तान में ताजे फूलों का नजारा देखना चाहते हैं तो इसके लिए बैस्ट है मिरेकल गार्डन। प्राकृतिक फूलों का यह बगीचा 72000 स्क्वायर वर्ग में फैला है।
Credit: Shutterstock
भारत के हर बड़े शहर से हवाई जहाज के द्वारा दुबई पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ आदि शहरों से दुबई के लिए लगातार विमान सेवा है।
Credit: Shutterstock
Thanks For Reading!