Jun 5, 2022
By: Shivam Pandeyविदेश यात्रा करने के दौरान सबसे पहली चीज होती है पासपोर्ट और वीजा। कोविड काल के बाद कई देशों ने अपने वीजा नियम सख्त कर दिए हैं।
Credit: Instagram
यदि आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो कुछ देश की यात्रा करने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है। इसमें एक देश है भूटान। भूटान के लिए आपको शहर फुनशोलिंग से टूरिस्ट परमिट लेना होगा।
Credit: Instagram
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है। श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। भारत से श्रीलंका की दूरी भी मात्र तीन घंटे है।
Credit: Instagram
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में जाने के लिए वीजा नहीं लगता है। हिमालय की गोद में बसे इस देश में कई हिल स्टेशन का लुत्फ उठा सकते हैं। आपके पास एक वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए। इसके अलावा आप भारत सरकार द्वारा जारी आईडी भी दिखा सकते हैं।
Credit: Instagram
मालदीव चाहे सेलिब्रिटी हो या फिर आम आदमी हर किसी की फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। यदि आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप मालदीव में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते हैं।
Credit: Instagram
आपके पास यदि भारतीय पासपोर्ट है तो आपको इंडोनेशिया घूमने के लिए वीजा की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप बिना वीजा इस देश में एक महीने तक रह सकते हैं। इंडोनेशिया में सभी की पहली पसंद बाली द्वीप होता है।
Credit: Instagram
समुद्र के किनारे खूबसूरत पहाड़ियों के बीच यदि आप जाना चाहते हैं तो मॉरीशस एक बेहतरीन जगह हो सकती है। मॉरीशस में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। इस वीजा पर आप 60 दिन के लिए वहां रह सकते हैं।
Credit: Istock
फिजी भारतीय पर्यटकों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर हिंदी बोलने वालों की तादाद काफी है। फिजी में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है। इस वीजा पर आप 120 दिन रह सकते हैं।
Credit: Instagram
करेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भी आप बिना विजा के 90 दिन तक यात्रा कर सकते हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स