गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में अगर आप गर्मी से राहत चाहते हैं, तो उन जगहों पर पहुंच जाएं, जहां इन महीनों में दिसंबर जैसी ठंड पड़ती है। इसके लिए जम्मू-कश्मीर में स्थित द्रास आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां गर्मी में तापमान 15 डिग्री के आस-पास रहता है।
गर्मी में आप लद्दाख का भी प्लान बना सकते हैं। गर्मी में लद्दाख का तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहता है।
गर्मी में घूमने के लिए नॉर्थ सिक्किम भी परफेक्ट जगह है। सर्दियों में जहां यहां का तापमान -40 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। वहीं, गर्मी में यहां का तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास रहता है।
गर्मी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में मौजूद स्पीति वैली भी आप जा सकते हैं। गर्मियों में यहां का तापमान 4 से 5 डिग्री के आसपास रहता है।
तवांग भी गर्मी में घूमने के लिए काफी मस्त जगह है। सर्दियों में जहां इसका तापमान 2 से 10 डिग्री के आसपास रहता है। वहीं, गर्मी में इसका तापमान 10 से 20 डिग्री के करीब पहुंच जाता है।
अरुणाचल प्रदेश के सेला पास में भी आप गर्मी को फील नहीं कर सकते हैं। सामान्य तापमान के बावजूद भी यहां ठंडा महसूस कर सकते हैं।
गर्मी में कश्मीर के सोनमर्ग में भी आप घूमने जा सकते हैं। यहां गर्मियों में लोगों को ठंड महसूस होती है।
गर्मी में घूमने के लिए मनाली भी काफी परफेक्ट जगह है। यहां का मौसम आपको गर्मी और पसीना महसूस नहीं होने देगा।
सिक्किम का लाचेन गांव भी गर्मी में घूमने के लिए काफी परफेक्ट जगह है। यह जगह ठंडे मौसम और नेचर के लिए काफी फेमस है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स