May 19, 2022
By: Shivam Pandeyदेशभर में इन दिनों लू, गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए हर कोई हिल स्टेशन की तरफ रुख कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जहां आप 10 हजार रुपए से कम बजट में घूम सकते हैं।
Credit: Instagram
गर्मी से राहत के साथ-साथ आप एकांत तलाश रहे हैं तो भारत के उत्तर पूर्व के अरुणाचल प्रदेश के छोटा से शहर जीरो में जा सकते हैं। आप असम के तेजपुर से बस के जरिए जा सकते हैं। यहां किछ दिन रुकने के लिए पांच हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
Credit: Instagram
अरुणाचल प्रदेश में ही बसा तवांग किसी स्वर्ग से ही कम नहीं है। 400 रुपए खर्च कर बस के जरिए आप तवांग पहुंच सकते हैं। यहां चार दिन रुकने का खर्च पांच हजार रुपए है।
Credit: Instagram
हिमालय के गोद में बसा कौसानी को कभी गांधीजी ने भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। देवभूमि उत्तराखंड स्थित इस गांव में आप हिमालय दर्शन के अलावा रुद्रधारी फॉल्स जैसे जगह घूम सकते हैं। यहां एक दिन का खर्चा लगभग 1500 रुपए है।
Credit: Instagram
हिमाचल प्रदेश का शहर कुल्लू में आप पांच हजार रुपए से कम में घूम सकते हैं। इसके अलावा कुल्लू से आप रशोल और कसोल तक घूम सकते हैं।
Credit: Instagram
अल्मोड़ा को उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। यहां पर आप जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के दर्शन के अलावा जीरो प्वाइंट, बिनसर वाइल्डलाइफ जैसे बेहतरीन जगह घूम सकते हैं। यहां एक दिन के लिए आपको 1500 रुपए खर्च करने होंगे।
Credit: Instagram
उत्तराखंड के चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां आप तुंगनाथ मंदिर के अलावा चंद्रशीला तक ट्रैक कर सकते हैं। यहां एक दिन का खर्च लगभग दो हजार रुपए है। आप नंदादेवी, त्रिशूल एवं चौखम्बा पर्वत श्रृंखला के विहंगम दृश्य देख सकते हैं।
Credit: Instagram
नैनीताल के पास ही बसा भीमताल दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर है। यहां पर झील के अलावा भीमेश्वर महादेव मंदिर के अलावा बोटिंग का मजा ले सकते हैं। आप करकोटक में ट्रैक कर सकते हैं। यहां एक दिन का खर्च दो हजार रुपए है।
Credit: Instagram
हिमाचल प्रदेश का चैल हिल स्टेशन में आप अद्भुत वादियों का मजा कम बजट में अच्छे से उठा सकते हैं। इस छोटे से हिल स्टेशन पर सिर्फ 3 से 5 हजार के बीच आराम से घूम सकते हैं ।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स