Jul 8, 2022
By: Saket BaghelMoto G42 स्मार्टफोन को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है।
Credit: Motorola
Moto G42 की कीमत 4GB 64GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये रखी गई है। इसे ग्रीन और रोज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से शुरू कर दी गई है।
Credit: Motorola
भारतीय बाजार में इस नए फोन का मुकाबला Redmi Note 11, Realme 9i और Poco M4 Pro जैसे फोन्स से है।
Credit: Motorola
डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है।
Credit: Motorola
इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच फुल-HD (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Credit: Motorola
इस स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4x रैम और Adreno 610 GPU के साथ Snapdragon 680 प्रोसेसर मौजूद है।
Credit: Motorola
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP कैमरा मौजूद है।
Credit: Motorola
कनेक्टिविटी के लिहाज से Moto G42 में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है।
Credit: Motorola
Moto G42 की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Credit: Motorola
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स