Jul 7, 2022
By: Saket BaghelWhatsApp एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका इस्तेमाल आजकल लोग प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही कामों के लिए करते हैं। ऐसे में ये लगातार लोगों के यूज में रहता है।
Credit: iStock
खास बात ये है कि इस ऐप का इस्तेमाल आप क्विक नोट्स लेने के लिए कर सकते हैं। लगभग सभी स्मार्टफोन्स में अलग नोट्स ऐप मौजूद रहता है। लेकिन, उसे खोजना और इस्तेमाल करना इतना स्मूद नहीं होता।
Credit: iStock
WhatsApp में सेल्फ-चैट करने का सबसे आसान तरीका ग्रुप चैट है। आपको केवल एक ग्रुप क्रिएट करना है और बाद में लोगों को रिमूव कर देना है। ऐसे में होगा ये कि उस बनाए हुए ग्रुप में केवल आप ही रह जाएंगे। फिर आप इस ग्रुप में कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं।
Credit: iStock
इसमें आप नोट्स लिख सकते हैं। फोटो-वीडियो शेयर कर सकते हैं या वॉयस रिकॉर्ड भी रिकॉर्ड कर छोड़ सकते हैं। वॉट्सऐप में होने से ये आपके लिए काफी एक्सेसिबल भी होगा। बाद में आप इन्हें वॉट्सऐप वेब पर भी यूज कर पाएंगे। आप यहां लिंक सेव कर वहां से कुछ डाउनलोड भी कर पाएंगे।
Credit: iStock
ज्यादा रिफाइंड चैट रूम के लिए आपको लैपटॉप या PC की जरूरत होगी। सबसे पहले आपको वेबसाइट wa.me//91XXXXXXXXXX पर जाना होगा। यहां आपको XXX की जगह अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर डालना होगा।
Credit: iStock
यहां 91 भारत का ISD कोड है। इसके बाद आपको Continue to chat या continue to web chat वाले दो ऑप्शन नजर आएंगे।
Credit: iStock
अगर आपके पास पहले से डेस्कटॉप है तो बढ़िया बात है। अगर ना हो तो आपको दूसरा ऑप्शन अपनाना होगा। वेब चैट का ऑप्शन सेलेक्ट करने पर आप सीधे अपने ही फोन नंबर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
Credit: iStock
इसके बाद आप खुद से चैट कर सकते हैं।
Credit: iStock
साथ ही इस चैट को बाद में आप ऐप के जरिए एक्सेस कर पाएंगे।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स