विनेश फोगाट महिला कुश्ती में 2014 राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इन्होंने 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता।
Credit: Zoom
विनेश फोगाट ने 2016 के ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। चोटिल हो जाने के कारण उन्हें मुकाबला बीच में ही छोड़कर बाहर होना पड़ा।
Credit: Instagram
साल 2016 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं इस साल उनके नाम के लिए राजीव गांधी खेल रत्न की घोषणा हुई है।
Credit: Twitter
25 अगस्त 1994 को विनेश फोगाट का जन्म हरियाणा के भिवानी में हुआ था। उन्होंने केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झोजु कलां से शिक्षा ग्रहण की है।
Credit: Instagram
उन्होंने ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
Credit: Twitter
साल 2018 में वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं।
Credit: Twitter
वह दंगल गर्ल बबीता और गीता फोगाट की बहन हैं। ये दोनों पहलवान उनके चाचा की बेटियां है।
Credit: Instagram
विनेश पहलवान प्रियंका फोगाट की बहन हैं। उनके चाचा महावीर सिंह फोगाट ने बहुत ही कम उम्र में उनका इस खेल से परिचय करवा दिया था।
Credit: Twitter
विनेश ने इस्तांबुल में हुए ओलंपिक क्वालिफाइंग इवेंट में जीत हासिल कर रियो 2016 के लिए अपना ओलंपिक टिकट हासिल किया था।
Credit: Twitter
विनेश ने नूर-सुल्तान में पहला विश्व चैंपियनशिप पदक हासिल करने से पहले एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सभी को हैरान कर दिया था।
Credit: Instagram
इसी प्रदर्शन की वजह से उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां विनेश रियो डि जेनेरियो की कड़वी यादों को दूर करने की कोशिश करती हुई नज़र आएंगी।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स