Dec 2, 2020
भारत में टेनिस को पॉपुलर करने का क्रेडिट लिएंडर पेस को सबसे ज्यादा जाता है। 17 जून 1973 को जन्मे लिएंडर पेस पुरुष डबल्स तथा मिक्सड डबल्स के सर्वाधिक सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।
Credit: Instagram
लिएंडर पेस का जन्म गोवा में हुआ। वहीं, उनका पालन पोषण कोलकाता में हुआ। लिएंडर पेस की मम्मी जेनिफर पेस भारतीय महिला बास्केट बॉल टीम की कैप्टेन रह चुकी हैं। वहीं, उनके पिता डा. वैस अगापितो पेस हॉकी के मिड-फील्डर थे।
Credit: Instagram
2014 में पद्म भूषण से सम्मानित लिएंडर पेस 1996 अटलांटा ओलम्पिक में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं।
Credit: Zoom
साल 1985 में मद्रास की ब्रिटेनिया टेनिस एकेडेमी में लिएंडर ने ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। उन्हें टेनिस की कोचिंग दबे-ओ-मियरा ने दी थी। साल 1987 में उन्होंने 14 साल की उम्र में राइस बाउल चैंपियनशिप जीती।
Credit: Instagram
साल 1990 में उन्होंने विंबलडन जूनियर का खिताब जीता। इसके साथ ही वह जूनियर रैकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन गए थे। साल 1991 में वह प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर बन गए।
Credit: Instagram
साल 1996 में लिएंडर ने सिंगल्स में भारत को कांस्य पदक दिलवाकर इतिहास रचा। लिएंडर पेस की डबल्स में महेश भूपति के साथ 10 साल तक कोर्ट में राज किया।
Credit: Instagram
1997 से 2002 के बीच इस जोड़ी ने 22 टाइटल जीते। इनमें पुरुष डबल्स के तीन ग्रैड स्लैम शामिल हैं। साल 1999 में दोनों ने फ्रेंच ओपन के डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
Credit: Instagram
साल 2001 के विबंलडन का भी खिताब इस जोड़ी ने जीता। हालांकि, साल 2002 आते-आते दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद होने लगे। इसके बाद ये जोड़ी टूट गई।
Credit: Instagram
साल 2003 में लिएंडर पेस और महेश भूपति ने डेविस कप में एक बार फिर साथ जोड़ी बनाई। साल 2004 में डेविस कप एशिया ओशियाना ग्रुप टेनिस में मेजबान न्यूजीलैंड पर 3-2 से विजय हासिल की
Credit: Instagram
साल 2006 में पेस ने पुरुष सिंगल्स में मार्टिन डैम के साथ यू.एस. ओपन का खिताब पहली बार जीता। पेस का यह चौथा सिंगल ग्रैंड स्लैम था तथा कुल मिलाकर सातवां खिताब था।
Credit: Instagram
पर्सनल लाइफ की बात करें तो लिएंडर पेस कई साल तक संजय दत्त की दूसरी वाइफ रिया पिल्लई के साथ लिव इन रिलेशन में रह चुके हैं। दोनों की बेटी हैं। रिया ने लिएंडर पेस पर साल 2014 में कई आरोप लगाए थे।
Credit: instagram
Thanks For Reading!