Nov 16, 2020
आईपीएल में इस साल मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीता है। ईशान किशन ने इस साल आईपीएल के 14 मैचों में 57 की औसत से 516 रन बनाए हैं।
Credit: Instagram
ईशान का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता प्रणव पांडे पेशे से बिल्डर हैं। ईशान के भाई राज ने क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
Credit: Instagram
ईशान किशन साल 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान थे। उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। फाइनल में टीम वेस्टइंडीज से हार गई थी।
Credit: Zoom
ईशान किशन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में झारखंड की तरफ से खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के खिलाफ ईशान के नाम एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। ईशान ने एक पारी में 14 छक्के लगाए हैं।
Credit: Instagram
साल 2016 के अंडर -19 विश्वकप में ईशान किशन लगातार 5 मैचों के लिए नाबाद रहे।
Credit: Instagram
साल 2016-17 में ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए। रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी का यह उच्चतम स्कोर रहा है।
Credit: Instagram
रणजी ट्रॉफी में 273 रन बनाने के कारण ईशान किशन का आईपीएल के लिए चयन किया गया। आईपीएल में ईशान ने साल 2016 में गुजरात लॉयन्स के लिए हुए शुरुआत की थी।
Credit: Instagram
साल 2017 तक वह गुजरात लॉयन्स के लिए ही खेलते रहे। गुजरात लॉयन्स के जाने के बाद उन्हें मुंबई इंडियन्स ने खरीदा था।
Credit: Instagram
ईशान किशन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच में महज 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
Credit: Instagram
2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू होने से कुछ दिन पहले पटना में ईशान की कार से एक ऑटो की टक्कर हो गई थी। मौके पर मौजूद भीड़ ने ईशान की पिटाई कर दी थी। उन्हें पुलिस स्टेशन तक जाना पड़ा था। हालांकि, बाद में पुलिस ने ईशान को छोड़ दिया था।
Credit: Instagram
Thanks For Reading!