सानिया मिर्ज़ा भारत की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी हैं। वह 2003 से 2013 तक लगातार एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी रहीं।
हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाली तारा अय्यर प्रशासनिक परिवार से आती हैं। उनके पिता आईएएस और मां आईआरएस अधिकारी हैं। यह चार बार सिंगल टेनिस और एक बार डबल खिताब जीत चुकी हैं।
रिया भाटिया के पास कैरियर की उच्च वीमेन्स टेनिस असोसिएशन एकल रैंकिंग है, जिसे 28 अगस्त 2017 को हासिल किया गया था। उन्होंने आईटीएफ महिला सर्किट पर दो एकल और दो युगल खिताब जीते हैं।
विजयवाडा से आने वाली रिशिका सुनकारा बेहतरीन टेनिस प्लेयर हैं। वह सिंगल और डबल में दुनियाभर में नाम कमा चुकी हैं।
27 साल की प्रेरणा भांबरी लगातार चार बार ऑल इंडिया नेशनल टेनिस चैंपियनशिप जीतने वाली एक मात्र भारतीय प्लेयर हैं। उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस से नवाजा था।
निरुपमा संजीव 1998 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने भाग लेने के साथ ग्रैंड स्लैम में एक राउंड जीता। उन्होंने महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल्स में 1998 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीता है।
43 साल की मनीषा मल्होत्रा इंटरनेशनल टेनिस प्लेयर हैं। उन्होंने साल 2000 में सिडनी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वह महेश भूपति के साथ साझेदारी कर चुकी हैं।
27 साल की कियारा श्रॉफ जानी मानी टेनिस प्लेयर हैं और मुंबई से ताल्लुक रखती हैं। वह देश और देश के बाहर भी कई प्रतियोगिताओं की विजेता रह चुकी हैं।
गुजरात की अंकिता रैना महिला एकल में नंबर 1 टेनिस प्लेयर हैं। अंकिता ने आईटीएफ महिला सर्किट में 8 एकल और 14 युगल खिताब जीते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली 21 साल की विदिशा बालियान टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं। बीते साल उन्होंने Miss Deaf World 2019 का खिताब अपने नाम किया है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स