Aug 11, 2021
इन बॉलर्स की गेंद फेंकने की स्पीड जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
Credit: zoomtv.com
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बांड ने 2003 विश्व कप में 156.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Credit: twitter
पाकिस्तान क्रिकेट के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज। चोट और खराब फॉर्म के कारण ज्यादा बड़ा करियर नहीं रहा। अप्रैल 2003 में जिंबाब्वे के खिलाफ 156.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली।
Credit: instagram
मिचेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2013 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 156.8 किमी प्रति घंटे की गति से गेंद डाली थी।
Credit: twitter
फिडेल एडवर्ड्स वेस्टइंडीज के सर्वकालिक दूसरे सबसे तेज गेंदबाज हैं। 2003 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिडेल ने 157.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Credit: bccl
वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाजों में से एक एंडी रॉबर्ट्स से बल्लेबाज कांपते थे। 1975 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 159.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Credit: twitter
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने वाका पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 160.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। उन्होंने रॉस टेलर को यॉर्कर पर बोल्ड किया था।
Credit: instagram
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जैफ थॉमसन ने 1975 में पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ 160.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Credit: twitter
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज शॉन टैट ने इंग्लैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। टैट का करियर चोटों से प्रभावित रहा।
Credit: instagram
ब्रेट ली भी विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161.1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
Credit: instagram
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर विश्व के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2003 विश्व कप में अख्तर ने 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी, जो इतिहास की सबसे तेज गेंद बनी।
Credit: twitter
Thanks For Reading!