भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ अपने दौर में लोकप्रिय थे बल्कि आज भी फैंस के दिलों में जगह बनाए हुए हैं।
Credit: Zoom
महान सचिन ने शोहरत की जो बुलंदी हासिल की, वहां तक चुनिंदा क्रिकेटर ही पहुंच पाते हैं। उनका करियर 24 साल लंबा रहा। उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेला।
Credit: Instagram
सचिन ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया। उन्होंने 200 टेस्ट में 15921 और 463 वनडे में 18426 रन बनाए। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज हैं।
Credit: BCCL
सचिन की क्रिकेट जगत में तो तूती बोली ही, साथ वह विज्ञापनों की दुनिया में छाए रहे। मौजूदा दौर में भी मास्टर ब्लास्टर एडवर्टाइजमेंट से तगड़ कमाई करते हैं। उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश करके भी अच्छा मुनाफा कमाया है।
Credit: Instagram
तेंदुलकर के पास कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन हैं। उनके देशी और विदेशी कंपियों से करार है और इसी वजह से वह अब भी टीवी से लेकर बिलबोर्ड्स तक पर नजर आते हैं। सचिन की कुल संपत्ति जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Credit: Instagram
देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजे जा चुके सचिन की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति करीब 1100 करोड़ रुपए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन भारत ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।
Credit: Instagram
'क्रिकेट के भगवान' तेंदुलकर की नेट वर्थ महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से काफी ज्यादा है। धोनी की कुल संपत्ति जहां 767 करोड़ रुपए की है वहीं कोहली की 638 करोड़ रुपए है।
Credit: Instagram
संन्यास के बाद अक्सर क्रिकेटरों की ब्रांड वैल्यू तेजी से कम हो जाती है। लेकिन आठ साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सचिन के साथ ऐसा नहीं है। वह कई धाकड़ क्रिकेटरों की बीच लगातार अपनी ब्रांड वैल्यू को बरकरार रखे हुए हैं।
Credit: Instagram
सचिन ने साल 1989 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था और वह 2013 तक क्रिकेट के मैदान पर डटे रहे। उन्होंने आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टडियम में खेला। यह एक टेस्ट मैच था।
Credit: BCCL
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स