Feb 21, 2021
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा है।
Credit: instagram
अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर, 1999 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ।
Credit: instagram
उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है।
Credit: Zoom
अर्जुन तेंदुलकर ने महज आठ साल की उम्र में क्रिकेट एकेडमी जॉइन की थी। 11 साल की उम्र में अंडर-13 लेवल से अपने करियर की शुरुआत की थी।
Credit: instagram
पिता से अलग अर्जुन तेंदुलकर लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं। अर्जुन गेंद को स्विंग कराने में एक्सपर्ट हैं। इसके अलावा वह लोअर ऑर्डर के लेफ्ट आर्म बल्लेबाज भी हैं।
Credit: instagram
अर्जुन ने हैरिस शील्ड में अपना डेब्यू 2011 में किया था। अर्जुन अपने पहले मैच में जीरो पर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में कमाल किया और 8 विकेट झटकते हुए अपनी टीम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को जीत दिलाई।
Credit: instagram
सचिन तेंदुलकर को लिटिल चैंपियन कहा जाता था। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर कद में बहुत ही लंबे हैं। उनकी हाइट 6 फीट 1 इंच है, जिसका फायदा उन्हें गेंदबाजी में खूब मिलता है।
Credit: instagram
अर्जुन तेंदुलकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से लेकर पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय महिला टीम तक को नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं। पिछले साल इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो नेट्स में उनकी एक गेंद पर चोटिल हो गए थे।।
Credit: instagram
अर्जुन तेंदुलकर ने पुणे को कोच अतुल गायकवाड़ से कोचिंग ली है। गायकवाड़ एनसी के लेवल-3 कोच हैं और बायोमैकेनिक्स में पीएचडी हैं।
Credit: instagram
अतुल के अलावा अर्जुन ने सचिन के करीबी दोस्त और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज सुब्रतो बनर्जी से भी कोचिंग ली है।
Credit: instagram
अर्जुन तेंदुलकर के रोल मॉडल पिता सचिन तेंदुलकर नहीं है। अर्जुन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को अपना आदर्श मानते हैं।
Credit: instagram
Thanks For Reading!