Oct 30, 2020
स्टार भारतीय महिला पहलवान ऋतु फोगाट ने बीते साल अचानक रेसलिंग छोड़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ने का फैसला किया था।
Credit: Instagram
2 मई 1994 को पैदा हुईं ऋतु फोगाट राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप 2016 की स्वर्ण पदक विजेता और इंटरनेशनल लेवल की पहलवान हैं।
Credit: instagram
ऋतु फोगाट पूर्व पहलवान महावीर सिंह फोगाट की तीसरी पुत्री हैं। दंगल फिल्म में उनके पिता का किरदार ही आमिर खान ने निभाया था।
Credit: Twitter
ऋतु फोगाट ने आठ वर्ष की आयु में अपने पिता से पहलवानी का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।
Credit: Instagram
ऋतु फोगाट दंगल गर्ल परिवार से आती हैं। उनकी बहनें गीता फोगाट और बबिता कुमारी राष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं जिनके जीवन पर दंगल फिल्म बनी थी। उन्होंने कुश्ती पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दसवीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था।
Credit: Twitter
ऋतु फोगाट की एक और चचेरी बहन प्रियंका फोगाट भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान हैं।
Credit: Instagram
अक्टूबर 2016 में ऋतु फोगाट ने लगातार दूसरी बार वार्षिक राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के खिताब पर कब्ज़ा किया
Credit: Instagram
नवंबर 2016 में उन्होंने सिंगापुर में आयोजित 48 किलो वर्ग की राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
Credit: Twitter
दिसंबर 2016 में कुश्ती लीग नीलामी में वह सबसे महंगी महिला पहलवान बनी थीं जिनका 36 लाख का करार हुआ था।
Credit: Instagram
Thanks For Reading!