केएल राहुल भारतीय टीम के धाकड़ क्रिकेटरों से हैं। वह अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। दाएं हाथ का बल्लेबाज 38 टेस्ट, 38 वनडे और 48 टी20 अंतरराष्ट्री खेल चुका है।
Credit: Instagram
राहुल ने 2014 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय हैं।
Credit: Instagram
के एल राहुल के बारे में कहा जाता है कि वो सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को डेट कर रहे हैं।
Credit: Zoom
राहुल घरेलू क्रिकेट कर्नाटक की ओर से खेलते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।
Credit: Instagram
राहुल ना केवल मैचों से बल्कि ब्रांड्स के एडवर्टाइजमेंट से भी कमाते हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू कई बॉलीवुड स्टार्स की तुलना में काफी ज्यादा है।
Credit: Instagram
धाकड़ बल्लेबाज- क्योर फिट, रेड बुल, टाटा नेक्सन,भारत पे, बोट, बियर्डो, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और प्यूमा जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। इनसे उन्हें अच्छा पैसा मिलता है।
Credit: Instagram
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में केएल राहुल ग्रेड ए क्रिकेटर हैं। उनकी सालाना सैलरी लगभग 3.5 करोड़ रुपए है। वहीं, राहुल को आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब सालाना 11 करोड़ रुपए देती है।
Credit: Instagram
राहुल की नेट वर्थ यानी कुल संपत्ति 8.5 मिलियन डॉलर (62 करोड़ रुपए) है। वह तेजी से कामयाबी हासिल करने वाले खिलाड़ियों में से हैं। उसकी नेट वर्थ में हर साल 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।
Credit: Instagram
राहुल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रहते हैं। उनका एक बेहद लग्जूरियस घर है, जहां वह अपना ज्यादा समय ट्रनिंग और आराम करने में बिताते हैं। उनके शानदार घर में इंटीरियर बहुत ही अच्छा है।
Credit: Instagram
पंजाब किंग्स के कप्तान को कारों को शौक है। हालांकि, अभी उनका कार कलेक्शन ज्यादा बड़ा नहीं है। वह मर्सिडीज एएमजी सी 43 जैसी कार के मालिक हैं। उनके पास करीब 1.5-2 करोड़ रुपए की कारें हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स