प्रतिस्पर्धी क्रिकेट बहुत हो रहा है। ऐसे में खिलाड़ी जब निराशा का शिकार होता है तो अपने आंसू पर काबू नहीं पा पाता। आज आपको आईपीएल में वो किस्से बताएंगे जब खिलाड़ी बीच मैदान पर रो पड़े। जानिए क्या थी वजह।
आईपीएल 2021 के 39वें मैच में इशान किशन 12 गेंदों में केवल 9 रन बना सके थे। पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले की चमक फीकी थी। मुंबई को आरसीबी ने 54 रन से हराया तो इशान का चेहरा मायूस था। वो रो रहे थे। तब कोहली ने उन्हें संभाला और विश्वास दिलाया।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर में केकेआर से हार गई थी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत के आंसू छलक पड़े थे। उन्हें साथियों ने काफी ढांढस बंधाया था।
दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स से अंतिम ओवर में शिकस्त मिली, जिसके बाद पृथ्वी शॉ खूब रोए। वो दिल्ली को पहली बार खिताब जीतते हुए देखना चाहते थे।
आईपीएल 2019 में मोईन अली ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए केकेआर के कुलदीप यादव के ओवर में 27 रन बना दिए। इसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। ओवर के बाद कुलदीप अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और खूब रोए।
आईपीएल 2018 में एंड्रयू टाई की दादी गुजर गई थीं। टाई ने पर्पल कैप जीती और इसे अपनी दादी को समर्पित किया व रो पड़े। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये बहुत साथ दिया।
आईपीएल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद से शिकस्त मिली थी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 रन से हार गई थीं। सचिन बेबी मैच के बाद रोए थे।
आईपीएल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अंबाती रायुडू रनआउट हुए तो काफी रोए थे। मुंबई ने हालांकि, मैच 32 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से जीता था।
एस श्रीसंथ और हरभजन सिंह का मैदान पर यह विवाद कभी नहीं भुलाया जा सकता है। आईपीएल 2008 में यह किस्सा हुआ था। पंजाब ने मुंबई को हराया और मैच के बाद यह किस्सा हुआ।