भारत अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दुबई में 24 अक्टूबर 2021 को भिड़ेगा। इसी के साथ टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2021 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
Credit: twitter
भारत-पाकिस्तान की आखिरी भिड़ंत 2019 वनडे विश्व कप में हुई थी, जिसे विराट सेना ने अपने नाम किया था।
Credit: Zoom
भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 6 मैच जीते जबकि पाकिस्तान ने एक में जीत दर्ज की। एक मैच टाई रहा।
Credit: AP
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर 2021 को दुबई में मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
Credit: instagram
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए, जिसमें से टीम इंडिया ने 6 जबकि न्यूजीलैंड ने 8 मैच जीते। दो मैचों का नतीजा सुपर ओवर से निकला। टी20 विश्व कप में भारत कभी न्यूजलैंड से नहीं जीता।
Credit: twitter
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 नवंबर 2021 को अबुधाबी में मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
Credit: i-stock
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और दोनों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।
Credit: twitter
भारत और बी ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का 5 नवंबर को दुबई में मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।
Credit: instagram
भारत और ए ग्रुप की दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम का 8 नवंबर को मैच दुबई में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
Credit: AP
टी20 विश्व कप 2021 17 अक्टूबर से शुरू होगा। ग्रुप चरण के मुकाबले 22 अक्टूबर तक खेले जाएंगे। 23 अक्टूबर से सुपर-12 राउंड शुरू होगा। टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा।
Credit: twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स