हरलीन फीमेल क्रिकेट की दुनिया का बड़ा चेहरा हैं।
Credit: Zoom
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने कुछ समय पहले इंग्लैंड के खिलाफ लाजवाब कैच पकड़ा था, जिसके बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं। महिला क्रिकेट में संभवत: पहली बार ऐसा कैच लिया गया था।
Credit: instagram
हरलीन देओल ने इंग्लैंड के खिलाफ जो कैच पकड़ा था, उसकी तारीफ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने की थी।
Credit: instagram
हरलीन देओल शानदार बल्लेबाज हैं और उन्हें महिला क्रिकेट की ब्यूटी क्वीन भी कहा जाता है। हरलीन के फोटो इसे बखूबी साबित करते हैं।
Credit: instagram
हरलीन देओल आक्रामक दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक एक महिला वनडे और 12 महिला टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हरलीन घरेलू स्तर पर हिमाचल प्रदेश के लिए खेलती हैं।
Credit: instagram
हरलीन देओल ने 22 फरवरी 2019 को मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम पर इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
Credit: instagram
हरलीन देओल चंडीगढ़ की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले चंडीगढ़ की तानिया भाटिया ने भारत के लिए खेला था।
Credit: instagram
हरलीन देओल अपनी फिटनेस का अच्छे से ख्याल रखती हैं। उनके वर्कआउट के फोटोज और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
Credit: instagram
हरलीन देओल की इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। उनके 6 लाख 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
Credit: instagram
हरलीन देओल शानदार क्रिकेटर होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो इसे अच्छी तरह साबित करते हैं।
Credit: instagram
हरलीन देओल के कई फोटो इस बात के लिए वायरल हुए कि लोग उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस समझ बैठे। जो लोग जानते हैं कि हरलीन देओल क्रिकेटर हैं, वो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने का सुझाव देते हैं।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स