भारत को साल 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड दिला चुकीं गीता फोगाट ने महिला कुश्ती को नए मुकाम पर पहुंचाया है। गीता फोगाट ने ही भारतीय लड़कियों के लिए कुश्ती के दरवाजे खोल दिए हैं।
गीता फोगाट का जन्म हरियाणा के गांव बिलाली में पहलवान महावीर फोगाट के घर पर हुआ था। महावीर फोगाट बेटा चाहते थे। हालांकि, बाद में महावीर फोगाट को एहसास हुआ और वह अपनी बेटियों-गीता और बबीता को पहलवान बनाने में जुट गए।
गुड्डे-गुड़ियों से खेलने की उम्र में गीता फोगाट अखाड़े में अपनी बहन बबीता के साथ जमकर कसरत और पहलवानी करती थीं। अखाड़े में उन्होंने कई लड़कों को धूल चटा दी। गीता के पिता ने इसके बाद उनका दाखिला स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में करा दिया।
गीता फोगाट ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 के कॉमनवेल्थ पहलवानी चैम्पियनशिप में 55 किलो ग्राम भार कैटेगरी से की थी। अपने पहले ही टूर्नामेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया था।
साल 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों मे उन्होंने 55 किलो ग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। फाइनल राउंड में गीता फोगाट ने ऑस्ट्रेलिया के एमिली बेन्स्तेद को हराया था।
साल 2011 में लंदन में हुई राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में गीता ने 56 किलो ग्राम वर्ग की प्रतियोगता में स्वर्ण पदक जीता था। साल 2012 में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 55 किलो ग्राम भार वर्ग में कास्य पदक जीता था।
साल 2013 में गीता फोगाट ने जोहान्सबर्ग राष्ट्रमंडल पहलवानी चैम्पियनशिप खेलों में 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था। 2015 में एशियन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 58 किलो ग्राम भार में कांस्य पदक जीता था।
गीता फोगाट, उनकी बहन बबीता फोगाट और पिता महावीर फोगाट की जिंदगी पर फिल्म दंगल बनी थी। इस फिल्म में फातिमा सना शेख ने उनका किरदार निभाया था। वहीं, आमिर खान ने उनके पिता महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके चचेरे भाई विनेश फोगाट भी राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। उनकी छोटी बहन रितु फोगाट और भाई दुष्यंत भी पहलवानी करते हैं।
गीता फोगाट ने 2016 में पवन कुमार पहलवान से शादी की थी। उनकी शादी में पांच हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। साल 2019 में गीता और पवन बेटे के पेरेंट्स बने थे।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स