इशान किशन भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाजों में उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने टीम इंडिया और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
इशान किशन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वो इस साल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
इशान किशन को अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहचान मिली, जहां वो भारतीय टीम के कप्तान थे। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में झारखंड की तरफ से इशान ने धूम मचाई।
इशान किशन को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में जगह मिली। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
पिछले तीन सालों में इशान किशन की कुल संपत्ति में 400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उनकी ब्रांड वैल्यू में गजब का इजाफा हुआ। किशन की ब्रांड वैल्यू 4 मिलियन डॉलर पार हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इशान किशन हर साल 2-3 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं और ब्रांड्स के एंडोर्समेंट से करीब 25-30 लाख रुपए की कमाई करते हैं।
2021 में किशन की कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर थी। अब उनकी कुल संपत्ति लगभग 22 करोड़ रुपए यानी 20 प्रतिशत अधिक हो गई है।
इशान किशन को प्रमुख रूप से मुंबई इंडियंस और कुछ ब्रांड्स प्रमोशन से रकम मिलती है। मुंबई इंडियंस से उन्हें 15.25 करोड़ रुपए का चेक मिला।
इशान किशन को कारों का बहुत शौक है और उनके पास काफी छोटी कारों का कलेक्शन है। उनके पास फोर्ड मस्टैंग (INR 92 लाख), मार्सेडेस बेंज सी सीरीज (INR 1 करोड़) और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज (INR 70 लाख) हैं।