यश दयाल भारतीय घरेलू क्रिकेट में उभरते हुए सितारे हैं। 13 दिसंबर 1997 को इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलाहबाद में हुआ। 24 साल के यश दयाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।
यश दयाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने गुजरात टाइटंस की तरफ से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया।
यश दयाल ने अपने पहले आईपीएल मैच में प्रभावित किया। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल, रासी वान डर डुसैन और युजवेंद्र चहल को अपना शिकार बनाया।
यश दयाल को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी।
उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज यश दयाल तब सुर्खियों में आए जब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम के बायो-बबल का हिस्सा बनाया था।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने सितंबर 2018 में पेशेवर डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 14 फर्स्ट क्लास, 14 लिस्ट ए और 16 टी20 मैच खेले हैं।
यश दयाल का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 50 विकेट। 14 लिस्ट ए मैचों में 23 विकेट और 16 टी20 मैचों में 18 विकेट लिए हैं।
यश दयाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरा था। उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे।
यश दयाल की खासियत यह देखने को मिली कि वो निरंतर 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार या ज्यादा से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। सभी प्रारूपों में मिलाकर उन्होंने यूपी के लिए 91 विकेट लिए हैं।