कायनात इम्तियाज पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स में से एक हैं। वो ऑलराउंडर की भूमिका निभाती हैं। कायनात इम्तियाज की फैन फॉलोइंग दूर-दूर तक फैली है।
कायनात इम्तियाज ने 15 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वनडे में 9 जबकि टी20 में 6 विकेट लिए। वह अपने लुक्स के कारण चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना अपने लुक्स और मुस्कान के कारण फैंस के दिल पर राज करती हैं। मंधाना ने युवा उम्र में ही बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।
25 साल की स्मृति मंधाना ने अब तक 4 टेस्ट में 1 शतक और दो अर्धशतक की मदद से 325 रन, 62 वनडे में 4 शतक और 19 पचासे की मदद से 2377 रन और 84 टी20आई में 14 अर्धशतक की मदद से 1971 रन बनाए हैं।
साराह टेलर इंग्लैंड महिला क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मानी जाती हैं। वह सिर्फ अच्छी खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे हॉट खिलाड़ियों में से एक मानी जाती हैं।
साराह टेलर ने मैदान में अपार उपलब्धियां हासिल की। 2017 विश्व कप जीतने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 2012 और 2014 में साल की सर्वश्रेष्ठ टी20 महिला क्रिकेटर का खिताब जीता। इंग्लैंड की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर कहलाती हैं साराह।
ऑस्ट्रेलिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स में से एक हैं होली फर्लिंग। उनका लंबा कद, आंखे और खूबसूरत बाल किसी को भी खूबसूरती की तरफ आकर्षित करती है।
होली फर्लिंग मैदान के साथ साथ फैंस के दिलों पर भी राज करती हैं। फर्लिंग के सोशल मीडिया पोस्ट इसकी गवाही हैं। फर्लिंग को दुनिया की सबसे हॉट क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है।
इनकी खूबसूरती के क्या कहने। दुनिया की सबसे हॉट महिला क्रिकेटर्स में इन्हें शीर्ष पर रखते हैं फैंस। ऐलिसा पेरी की मुस्कान दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।
ऐलिसा पेरी ने क्रिकेट के अलावा अपने देश की फुटबॉल टीम की तरफ से भी विश्व कप में खेला है। पेरी काफी शानदार एथलीट हैं और अपने लुक्स के कारण फैंस के दिलों पर राज करती हैं।