मयंती लैंगर भारत की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर में से एक हैं। मयंती प्रेगनेंट थी, जिसके कारण वो दो साल तक ब्रेक पर रहीं। मयंती ने बेटे को जन्म दिया।
मयंती लैंगर ने भारत के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी से 2012 में शादी की थी। दोनों ने कई साल रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया।
मयंती लैंगर ने आईपीएल के जरिये टीवी स्क्रीन पर वापसी की और अपने ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं। मयंती की फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है।
मयंती लैंगर को सोशल मीडिया सनसनी भी कहा जाता है। इनकी फैन फॉलोइंग शानदार है। मयंती के 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
मयंती लैंगर को भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला एंकर्स में से एक माना जाता है। मयंती के पास क्रिकेट का काफी अच्छा ज्ञान है, जिसकी बहुत से दिग्गज क्रिकेटर तारीफ भी कर चुके हैं।
क्रिकेट एंकर बनते समय मयंती लैंगर सभी टीमों का सम्मान करती दिखती है, लेकिन निजी तौर पर वो आरसीबी की समर्थक हैं। पहले भी वो आरसीबी की जर्सी हाथ में लिए फोटो खिंचवा चुकी हैं।
मयंती लैंगर का चिन्नास्वामी स्टेडियम से गहरा लगाव है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके ससुर रोजर बिन्नी ने इसी मैदान पर अपना डेब्यू किया था। उनके पति ने यहां टेस्ट खेला। मयंती ने यहां एंकरिंग की। उनके बेटे ने यहां पहला टेस्ट मैच देखा।
मयंती लैंगर की मुलाकात स्टुअर्ट बिन्नी से 2008 में इंडियन सुपर लीग के दौरान हुई। लैंगर ने अपना पहला इंटरव्यू स्टुअर्ट बिन्नी का ही किया था।
मयंती लैंगर ने कई खेल इवेंट्स में एंकरिंग की भूमिका निभाई है। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स हो या 2010 फीफा विश्व कप। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप हो या फिर इंडियन सुपर लीग। मयंती ने अपना करियर फुटबॉल एंकर के रूप में शुरू किया था।
मयंती लैंगर रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं। उनके पिता का नाम लेफ्टिनेंट जनरल संजीव लैंगर हैं। वो यूनाइटेड नेशंस की ड्यूटी पर भी रहे। मयंती ने 2006 में खेल पत्रकारिता में कदम रखा था।