हसन अली उन चुनिंदा पाकिस्तानी क्रिकेटरों में से एक हैं, जो भारत के दामाद कहलाते हैं। हसन अली की पत्नी शामिया आरजू भारतीय मूल की हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने 20 अगस्त 2019 को शामिया आरजू से निकाह किया था। शामिया मूल रूप से हरियाणा के नूंह जिले के मेवात इलाके की रहने वाली हैं।
शामिया आरजू और हसन अली का निकाह दुबई में हुआ। इसमें करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने बताया कि शामिया से वो पहली बार एक डिनर के दौरान मिले थे। कुछ वक्त दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर हसन ने शामिया को शादी के लिए प्रपोज किया।
शामिया आरजू एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। उनका परिवार दुबई में रहता है। शामिया के कुछ रिश्तेदार दिल्ली में भी रहते हैं।
शामिया आरजू ने एक बार बताया था कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं।
शामिया हसन अली नाम से इन्होंने इंस्टाग्राम प्रोफाइल बना रखी है। सामिया ने अब तक 182 पोस्ट किए हैं। उनके 233 हजार फॉलोअर्स हैं। वो 109 लोगों को फॉलो करती हैं।
शामिया आरजू शादी के बाद से मैदान में अपने पति की हौसलाअफजाई करती हुई नजर आती हैं। शामिया का क्रिकेट से गहरा लगाव है।
शामिया हसन अली की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। उनके एक फोटोज पर खूब लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिलते हैं।
शामिया आरजू की सेल्फी भी फैंस के बीच लोकप्रिय है। हसन अली ही नहीं, शामिया की अपनी दम पर भी काफी फैन फॉलोइंग है।
हसन अली की पत्नी शामिया आरजू को फोटो खिंचाना बहुत पसंद है। फोटोज खिंचते वक्त उनके पोज को देखते हुए कई फैंस इस बारे में कमेंट कर चुके हैं।