आईपीएल के उन बल्लेबाजों की लिस्ट, जिन्होंने पहले 10 ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर आईपीएल में इस मामले में किंग है। तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वॉर्नर ने 24 बार पहले 10 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया।
पंजाब किंग्स के पूर्व आक्रामक ओपनर क्रिस गेल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। यूनिवर्स बॉस ने 14 बार पहले 10 ओवर में अर्धशतक का आंकड़ा छुआ या पार किया।
पंजाब किंग्स के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने 13 बार पहले 10 ओवर में अर्धशतक जमाए हैं। वो टॉप-3 में शामिल हैं।
गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं। शिखर धवन ने 9 बार पहले 10 ओवर में 50 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया।
मुंबई इंडियंस के पूर्व ओपनर ड्वेन स्मिथ का भी आईपीएल में बोलबाला रहा है। उन्होंने विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेला और पहले 10 ओवर में 8 बार अर्धशतक जमाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑलराउंडर भी धुरंधर ओपनर रहे हैं। पहले 10 ओवर में वॉटसन ने भी 7 बार 50 या ज्यादा रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक भी खतरनाक ओपनर्स में से एक हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरूआती 10 ओवरों में 7 बार 50 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया।
डेक्कन चार्जर्स के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। गिली ने पहले 10 ओवर में 7 बार अर्धशतक जमाए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले 10 ओवर के अंदर सात बार 50 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया है।