केएल राहुल और आथिया शेट्टी की कई ऐसी फोटोज सामने आई है, जिससे स्पष्ट दिखता है कि दोनों का एक-दूसरे से गहरा लगाव है।
क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के अफेयर के चर्चे इस समय जोरों पर हैं। यह सेलिब्रिटी कपल फैंस के बीच हिट जोड़ी बनी हुई है।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी की चर्चा जोरों पर हैं। करीबी सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह स्टार जोड़ी इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधेगी।
खबर तो यह भी है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी दक्षिण भारत परंपरा के मुताबिक शादी की सभी रस्में पूरी करेंगे।
खबर तो यह भी मिल चुकी है कि इस स्टार जोड़ी ने मुंबई में एक 4 बीएचके फ्लैट किराए पर लिया है। दोनों साथ इसी घर में रहेंगे।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने मुंबई में बांद्रा के क्वार्टर रोड अपार्टमेंट में समुद्र के सामने वाला 4 बीएचके फ्लैट लिया है। यह जोड़ी किराए के रूप में 10 लाख रुपए महीना चुकाएगी।
आथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी को अपनी बेटी की पसंद पर नाज है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं उसे पसंद करता हूं, जिसे मेरी बेटी चाहती है। मुझे कोई परेशानी नहीं है। मेरी पत्नी माना भी इस रिश्ते से खुश है।'
आथिया शेट्टी ने हाल ही में केएल राहुल के बर्थडे पर कुछ फोटोज शेयर की थी। कमेंट बॉक्स में केएल राहुल ने लिखा लव यू। बस फैंस इस कमेंट से खुश हो गए।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी एक-दूसरे को तीन साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई फोटोज साथ में शेयर करके अपने रिलेशनशिप की जानकारी दी।
केएल राहुल और आथिया शेट्टी का साथ बस पर्दे के पीछे तक सीमित नहीं। दोनों ने साथ में विज्ञापन की शूटिंग भी की और यह जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।