IPL रिटेंशन: इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

By: Medha Chawla
Dec 1, 2021

8 टीमों ने रिटेन किए प्लेयर

आईपीएल 2022 के लिए होने वाली नीलामी से पहले मौजूदा आठ टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी कर दी।

Credit: BCCI/IPL

8 विदेशी हुए रिटेन

इस बार कुल 27 खिलाड़ियों को मोटी कीमत देकर टीमों ने रिटेन किया है। इनमें अधिकांश खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलने वाले हैं। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में 8 विदेशी हैं।

Credit: BCCI/IPL

12 बने 10 करोड़ी

आईपीएल 2022 की नीलामी से पहले 12 खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की राशि में रिटेन किया गया है। जिसमें 8 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

Credit: BCCI/IPL

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई ने इस बार 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Credit: Zoom

रवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये की रकम खर्च करके रिटेन किया है। सीएसके में पहले बार किसी रिटेन किए गए खिलाड़ी को धोनी से ज्यादा राशि मिली है।

Credit: BCCI/IPL

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2021 के क्वालीफायर तक पहुंचाने वाले ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपये की मोटी राशि देकर रिटेन किया गया है।

Credit: BCCI/IPL

विराट कोहली

आरसीबी ने विराट कोहली को टीम की कप्तानी छोड़ने के बावजूद 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हालांकि उनकी फीस पिछले सीजन की तुलना में 2 करोड़ रुपये कम है।

Credit: BCCI/IPL

You may also like

सुपरमॉडल से भी हॉट WWE पहलवान
अगले 2 साल के 5 बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट

केन विलियमसन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को टीम ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो सबसे ज्यादा राशि में रिटेन किए गए विदेशी खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स ने टीम की कमान संभाल रहे संजू सैमसन को रिटेन किया है। इसके लिए उन्होंने 14 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है।

Credit: BCCI/IPL

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की आत्मा माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को कई तरह की अटकलों के बीच 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। थाला धोनी एक बार फिर चेन्नई की जर्सी पहनकर मैदान में खेलते नजर आएंगे।

Credit: BCCI/IPL

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस ने यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को रिटेन करने का फैसला किया है। बुमराह अपने डेब्यू के बाद से लगातार मुंबई का हिस्सा बने हुए हैं।

Credit: BCCI/IPL

आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर आंद्रे रसेल पर भरोसा जताया है और 12 करोड़ रुपये की मोटी राशि देकर रसेल की रिटेन किया है। रसेल का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में फीका रहा है।

Credit: BCCI/IPL

मयंक अग्रवाल

केएल राहुल के पंजाब किंग्स से नाता तोड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट ने मयंक अग्रवाल को रिटेन करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्हें 12 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।

Credit: BCCI/IPL

ग्लेन मैक्सवेल

आईपीएल 2021 में अपने प्रदर्शन के दम पर आरसीबी को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने के लिए 11 करोड़ की राशि खर्च की है। वो रिटेन किए गए इकलौते कंगारू खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

जोस बटलर

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर पर राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए 10 करोड़ रुपये की मोटी राशि पर रिटेन किया है। वो सबसे ज्यादा राशि पर रिटेन किए गए इंग्लिश खिलाड़ी हैं।

Credit: BCCI/IPL

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सुपरमॉडल से भी हॉट WWE पहलवान

ऐसी और स्टोरीज देखें