रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ ने 57 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 99 रन बनाए।
गायकवाड़ की पारी से सीएसके ने 202/2 का स्कोर बनाया। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 189 रन बना सकी। सीएसके ने 13 रन से मैच जीता।
2013 में आरसीबी की पहली बार कप्तानी कर रहे विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हुए थे। वो आखिरी गेंद पर रन आउट हुए थे। उन्होंने 58 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 99 रन बनाए।
कोहली की पारी की मदद से आरसीबी ने 20 ओवर में 183/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 20 ओवर में 179/7 का स्कोर बना सकी। आरसीबी ने 4 रन से मैच जीता।
आईपीएल 2019 में केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए पृथ्वी शतक जमाने से चूके थे। उन्होंने 55 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 99 रन बनाए थे।
केकेआर ने इस मैच में 185/8 का स्कोर बनाया था। पृथ्वी की पारी की बदौलत दिल्ली ने भी 185/6 का स्कोर बनाया। दिल्ली ने सुपर ओवर में यह मैच जीता था।
आईपीएल 2020 में क्रिस गेल 99 रन बनाकर आउट हुए थे। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए गेल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 63 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौके जड़े थे।
क्रिस गेल की पारी के दम पर पंजाब ने 185/4 का स्कोर बनाया। राजस्थान रॉयल्स ने केवल 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। पंजाब को सात विकेट की शिकस्त मिली।
आईपीएल 2020 में अपना पहला मैच खेल रहे इशान किशन ने मुंबई की पारी आरसीबी के खिलाफ संभाली थी। किशन ने 58 गेंदों में दो चौके और 9 छक्के की मदद से 99 रन बनाए। उडाना ने किशन का शिकार किया था।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करके 201/3 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई ने201/5 का स्कोर बनाया। मैच टाई हुआ। आरसीबी फिर सुपर ओवर में जीता।