Feb 8, 2021
भारत में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन ने भी कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। इसमें सबसे पहला नाम आता है प्रकाश पादुकोण का। प्रकाश पादुकोण ने इंग्लैंड, स्वडिश और डेनिश के साथ-साथ वर्ल्ड कप जैसे कई खिताब जीते हैं।
Credit: instagram
हालांकि आज की जेनरेशन उनको दीपिका पादुकोण के पापा के टैग से ज्यादा जानती है। दीपिका ने भी कुछ समय अपने पापा की तरह बैडमिंटन खेला था।
Credit: Zoom
लिस्ट में अगला नाम है पीवी सिंधु। सबसे कम उम्र में रियो ओलंपिक्स में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इसके अलावा उन्होंने 2013 बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।
Credit: instagram
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने कई नेशनल और इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। 17 साल की उम्र में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया था। 2004 से लेकर 2008 तक उन्होंने वूमेंस डबल्स चैंपियनशिप में 14 गोल्ड मेडल जीते हैं।
Credit: instagram
साइना नेहवाल ने 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रोंज मेडल जीता था।
Credit: Zoom
साइना नेहवाल के कोच पुलेला गोपीचंद भारत के सबसे बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर में से एक हैं। नए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए गोपीचंद बैडमिंटन अकैडमी की शुरुआत भी की है
Credit: instagram
नंदू नाटेकर को भारत में बैडमिंटन का काफी महान खिलाड़ी माना जाता है। उन्होंने लगातार छह बार मेंस डबल नेशनल चैंपियनशिप को जीता। इसके अलावा 1961 में उन्हें मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्पोर्ट्स पर्सन का खिताब भी दिया जा चुका है।
Credit: instagram
अपर्णा पोपट महिला बैडमिंटन की महान प्लेयर रही हैं। 1998 में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया था जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा 1998 में भी उन्होंने फ्रेंच ओपन में वुमन सिंगल्स जीता था।
Credit: instagram
साल 1980 से लेकर 1987 तक लगातार 8 साल तक नेशनल बैडमिंटन चैंपियन रह चुके सैयद मोदी बेहतरीन बैंडमिंटन प्लेयर हैं। इसके अलावा1982 में कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल पर भी कब्जा जमाया था।
Credit: instagram
अनूप श्रीधर 2005 से 2006 तक लगातार तीन बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियन रहे हैं। उनके शानदार खेल के कारण उन्हें एक शक्तिशाली स्मैशर के रूप में जाना जाता है। भारत सरकार ने भी उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा है।
Credit: instagram
अर्जुन अवॉर्ड विनर चेतन आनंद बेहतरीन बेडमैंटिन प्लेयर हैं। 2008 में योनेक्स सीजेच इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2008 में ही बिट बरजर ओपन ग्रैंड प्रिक्स टूर्नामेंट में भी जीत हासिल की थी।
Credit: instagram
Thanks For Reading!