साल 2022 के मार्च और अप्रैल महीने में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप खेला जाएगा। विश्व कप का आयोजन न्यूजीलैंड में होगा।
Credit: Twitter
पिछले महिला वनडे वर्ल्ड कप 2017 में इंग्लैंड में आयोजित हुआ। इंग्लैंड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया था।
Credit: Twitter
एशिया कप 2022 का आयोजन सितंबर में श्रीलंका में होगा। यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
Credit: Twitter
आखिरी बार एशिया कप साल 2018 में आयोजित किया गया था। भारत ने तब बांग्लादेश को धूल चटाकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
Credit: Twitter
अगले दो साल में टीम में विराट का स्टेटस क्या होगा, इस पर भी क्रिकेट फैन्स की नजर रहेगी।
Credit: Zoom
अगले साल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप होना है। टी20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा।
Credit: AP
टी20 विश्व कप 2021 की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी।
Credit: AP
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आठवां संस्करण फरवरी, 2023 में खेला जाना है। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में होगा।
Credit: Twitter
महिला टी20 वर्ल्ड कप का सातवां संस्करण 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। ऑस्ट्र्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया था।
Credit: Twitter
आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप का आयोजन साल 2023 में अक्टूबर और नवंबर में होगा। इस टूर्नामेंट का मेजबान भारत है।
Credit: AP
पिछला पुरुष वनडे विश्व कप 2019 में इंग्लैंड में खेला गया था। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पटखनी देकर खिताब हासिल किया था।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स