भारत में निक नेम का चलन काफी ज्यादा है। क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं है। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली से महेंद्र सिंह धोनी तक सभी क्रिकेटर्स के काफी मजेदार निक नेम है।
Credit: instagram
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी का निक नेम माही है। उनकी पत्नी साक्षी ने उनके नाम का टैटू भी करवाया हुआ है। माही को वैसे तो कैप्टन कूल भी कहते हैं।
Credit: instagram
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का निक नेम चीकू है। ये नाम उन्हें चंपक कॉमिक्स के खरगोश से मिला। उनकी हेयरस्टाइल के कारण ये नाम मिला।
Credit: Zoom
इंडियन टीम के ऑलराउंडर सुरेश रैना का निक नेम सोनू है। ये नाम उन्हें उनकी मां ने दिया था।
Credit: instagram
रोहित शर्मा को टीम के साथी खिलाड़ी ‘शाना’ कहकर पुकारते हैं। ये नाम उन्हें युवराज सिंह ने दिया था। इसके अलावा उन्हें ‘हिटमैन’ नाम से भी जाना जाता है।
Credit: instagram
टीम इंडिया के ओपनिंग बेट्समैन शिखर धवन का निकनेम गब्बर है। इसके अलावा उन्हें प्यार से ‘जट जी’ भी कहकर बुलाते हैं।
Credit: instagram
सचिन तेंदुलकर का नाम मास्टर ब्लास्टर है। इसके अलावा उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है।
Credit: instagram
राहुल द्रविड़ का निक नेम जैमी है। उनके पिता जैम की फैक्ट्री में काम करते थे। इसके अलावा उन्हें द वॉल यानी दीवार भी कहा जाता है।
Credit: instagram
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का निक नेम दादा है। इसके अलावा उन्हें बंगाल टाइगर भी कहा जाता है।
Credit: instagram
अनिल कुंबले को क्रिकेट प्रेमियों ने जंबो नाम दिया है। कुंबले ने कई साल तक बल्लेबाज को उन्होंने अपनी स्पीड और फिरकी से काफी छकाया।
Credit: instagram
वीवीएस लक्ष्मण को वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण कहा जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉलोऑन से जिताया था।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स