Jul 29, 2022
By: Bhagya Yadavसमुद्रशास्त्र के अनुसार, महिलाओं में अगर तिल शरीर के बाएं भाग में है तो वह शुभ माना गया है। वहीं, पुरुष के शरीर पर दाएं भाग में तिल होना लाभदाई कहा जाता है।
Credit: iStock
शहद की तरह भूरे, पन्ना की तरह हरे या लाल रंग के तिल शुभ माने जाते हैं। वहीं काले तिल को इनकी अपेक्षा में ज्यादा शुभ नहीं बताया जाता है।
Credit: iStock
समुद्रशास्त्र के अनुसार, में शरीर पर तिल जितना बड़ा होगा उसका प्रभाव उतना ज्यादा होगा। वहीं, अगर कोई तिल मुश्किल से दिखाई दे रहा है तो यह इतना प्रभावशाली नहीं होगा।
Credit: iStock
अगर किसी व्यक्ति के दाएं कनपटी पर तिल है तो यह शीघ्र विवाह का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को सुंदर पत्नी मिलती है इसके साथ ऐसे लोग धनी माने जाते हैं। बाएं कनपटी पर तिल होना अचानक विवाह का सूचक है। लेकिन ऐसे लोगों के हाथ से धन जल्दी नष्ट हो जाता है।
Credit: iStock
अगर किसी स्त्री के बाएं गाल पर तिल है तो उसके भाग्य में सुयोग्य संतान लिखा होता है।
Credit: iStock
अगर किसी स्त्री के माथे या भौहों की नोक पर तिल है तो यह राज पद की प्राप्ति का संकेत है। इसके साथ दोनों भौहों के बीच तिल होना भी लाभदायक माना गया है।
Credit: iStock
जिस व्यक्ति के नाक के दाहिने हिस्से में तिल रहता है उसे बेहद कम प्रयत्न से भी अधिक लाभ मिलता है।
Credit: iStock
जिन लोगों के हाथ की उंगलियों के बीच में तिल है, ऐसे लोग सौभाग्यशाली माने जाते हैं।
Credit: iStock
जिन लोगों की तर्जनी पर तिल रहता है वह धनवान होने के साथ विद्यवान और गुणवान भी होते हैं।
Credit: iStock
जिन लोगों के नाभि के आसपास तिल होता है, ऐसे लोग धन से समृद्ध माने जाते हैं।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स