Jul 25, 2022
By: Kishor Joshiराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है
Credit: ANI
PM मोदी ने भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी और कहा कि उनका देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालना भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है, खासकर गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए।
Credit: ANI
राष्ट्रपति मुर्मू के शपथ ग्रहण में तमाम केंद्रीय मंत्री, विपक्षी नेता और सांसद तथा राज्यपाल मौजूद रहे। शपथ के बाद उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
Credit: ANI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी मिली और उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे
Credit: ANI
सुबह सबसे पहले मुर्मू ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधी जी की समाधि पर माथा टेका। इसके बाद वह संसद भवन की तरफ रवाना हुईं।
Credit: ANI
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
Credit: ANI
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्रौपदी मुर्मू को शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति की लिमोजीन (कार) में संसद भवन ले गए। राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन की 31 भव्य सीढ़ियां उतरकर सलामी मंच पर पहुंचीं, जहां उन्होंने ‘प्रेसिडेंशियल सैल्यूट’ (सलामी) ली।
Credit: ANI
शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा- मुझे राष्ट्रपति के रूप में देश ने एक ऐसे महत्वपूर्ण कालखंड में चुना है जब हम अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।
Credit: ANI
शपथ ग्रहण के बाद द्रौपदी मुर्मू को तीनों सेनाओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे।
Credit: ANI
ओडिशा के बरहामपुर, गंजम में लकड़ी पर नक्काशी करने वाले कलाकार अरुण साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक चित्र उकेरा। मुर्मू खुद ओडिशा के रहने वाली हैं।
Credit: ANI
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स