कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों महामारी के बीच मजबूत इम्यून सिस्टम होना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है।
Credit: istock
अनानास विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। अनानास को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Credit: istock
खट्टे फलों को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसा ही एक खट्टा फल नींबू भी है। नींबू को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं.
Credit: istock
आंवले में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है। कच्चा आंवला खाने के अलावा आप इसका जूस पी सकते हैं और इसे डाइट में चटनी के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं।
Credit: Zoom
संतरे के जूस का सेवन करने से रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। संतरे में केवल विटामिन सी ही नहीं बल्कि फाइबर और थियामिन और पोटैशियम जैसे खनिज भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
Credit: istock
पपीते को विटामिन सी और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। पपीते को डाइट में शामिल कर सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ाया ही नहीं बल्कि वजन को भी कम किया जा सकता है।
Credit: istock
एक कप कटी हुई शिमला मिर्च में संतरे से लगभग तीन गुणा ज्यादा यानी 190 मिलीग्राम विटामिन-C होता है। साथ ही एक कप कटी हुई हरी शिमला मिर्च में लाल से कम विटामिन-C होता है लेकिन फिर भी इसमें संतरे से ज्यादा होता है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होती है।
Credit: istock
टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। रोजाना सुबबह खाली पेट एक टमाटर खाना कारगर है। इसके अलावा सलाद के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
Credit: istock
अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी के साथ-साथ पोटैशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट तत्व है। जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
Credit: istock
गर्मियां शुरू होते ही आम का सीजन शुरू हो जाता है। आपको बता दें कि आम में विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कॉपर, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य रोगों से छुटकारा दिलाता है। इसलिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स