May 31, 2022
By: Bhagya Yadavकोरोनावायरस के बाद अब मंकीपॉक्स तेजी से फैल रहा है, जिस वजह से चारों तरफ दहशत का माहौल है। वैज्ञानिक फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर मंकीपॉक्स क्यों फैल रहा है।
Credit: iStock
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपाॅक्स चूहों और बंदरों से मनुष्य में फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है। इसका संबंध ऑर्थोपाॅक्स जीनस से है।
Credit: iStock
अगर कोई व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित है तो उसे 6 से 13 दिन के भीतर इस वायरस के लक्षण नजर आ सकते हैं।
Credit: iStock
मंकीपॉक्स का पहला लक्षण शरीर में बड़े-बड़े चकते या छाले हैं। अगर आपको यह लक्षण नजर आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Credit: iStock
अगर आपको या किसी व्यक्ति को तेज बुखार है तो यह मंकीपॉक्स का लक्षण हो सकता है। सिर दर्द भी इस वायरस के आम लक्षणों में से एक है।
Credit: iStock
मंकीपॉक्स के मरीजों में मांसपेशियों में अकड़न जैसे लक्षण देखे गए हैं।
Credit: iStock
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, जोड़ों में दर्द भी मंकीपॉक्स का एक लक्षण है।
Credit: iStock
अगर आपको कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Credit: iStock
शरीर में लिम्फ नोड्स का बढ़ना भी मंकीपॉक्स का लक्षण है। अगर शरीर में बहुत सारे लिम्फेडनोपैथी हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Credit: iStock
फिलहाल भारत में मंकीपॉक्स का कोई केस सामने नहीं आया है। लेकिन अगर आप किसी ऐसे देश में हैं जहां मंकीपॉक्स का वायरस फैल रहा है तो अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर्स की सलाह लें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स