नमक न सिर्फ स्वाद को बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी इसके कई फायदे हैं।
नमक हर भारतीय रसोई का सबसे अहम हिस्सा है। लेकिन, जरूरत से ज्यादा नमक खाने से शरीर को नुकसान भी होता है।
नमक की मात्रा अधिक होने पर शरीर कुछ संकेत देती है। इसीलिए क्योंकि जब भी हमारे शरीर के साथ कुछ गलत होता है तो हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देता है।
शरीर में नमक ज्यादा होने का एक संकेत है ज्यादा प्यास लगना। शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने पर प्यास बढ़ सकती है। दरअसल नमक खाने से शरीर के अंदर मौजूद फ्लूइड की मात्रा में कमी आ सकती है
शरीर में नमक की मात्रा अधिक होने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक होने से शरीर में वॉटर रिटेंशन हो जाता है। नतीजा वजन बढ़ने लगता है।
शरीर में नमक की मात्रा ज्यादा होने से निर्णय लेने की क्षमता कम होती है। 2011 में आई एक कनेडियन स्टडी में यह सामने आया कि ज्यादा नमक का आपके दिमाग पर असर होता है।
शरीर में ज्यादा नमक आपके शरीर पर कई तरह का असर छोड़ सकता है। इसे इडिमा कहते हैं। आपको शरीर में बिना वजह सूजन आ जाती है। शरीर में बिना चोट सूजन आए तो आप इसको लेकर सतर्क हो जाएं।
शरीर में सोडियम की मात्रा अधिक होने से लगातार सिर दर्द की समस्या रह सकती है। अगर आपको यह समस्या है तो आपको डिटॉक्स करना चाहिए। ये शरीर में नमक अधिक होने के संकेत हैं।
नमक ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा दुश्मन है। ज्यादा नमक आपको ब्लड प्रेशर का मरीज बना सकता है।
शरीर में नमक अधिक होने से पेट में छाले की समस्या हो सकती है। नमक जानवरों में कैंसर पैदा कर सकता है।
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स