कोरोना काल में इम्युनिटी शब्द हर किसी की जुबान पर हैं। योग न सिर्फ इम्युनिटी को बढ़ाता है, बल्कि इससे स्वस्थ तन और सुंदर मन मिलता है। महिलाओं के लिए भी योग उम्र के हर पड़ाव में फायदेमंद होता है।
Credit: istock
योग करते वक्त सावधानियां बरतना भी बेहद जरूरी है। ऐसा न करने से चोट लगने का खतरा भी दोगुना हो जाता है। एक्सरसाइज की तरह ही योग करने से पहले सबसे जरूरी होता है वार्म अप। वार्म अप से आपका शरीर खुलने लगता है।
Credit: istock
योगासन खुली और ताजी हवा में करना सबसे अच्छा माना गया है। फिर भी अगर ऐसा करना संभव न हो तो, किसी भी खाली जगह पर आसन करें।
Credit: istock
योग करने की शुरुआत हमेशा हल्के-फुल्के आसन से ही करनी चाहिए। कठिन योगासन से शुरुआत करेंगे तो चोट लगने का डर रहता है।
Credit: istock
महिलाएं योग हमेशा खाना खाने के करीब तीन घंटे बाद करें। सुबह आप खाली पेट भी योग कर सकते हैं। केवल वज्रासन ही ऐसा योग है, जिसे भोजन के बाद किया जा सकता है।
Credit: istock
योग करते समय जरूरत से ज्यादा स्ट्रेच न करें। इससे इंजरी हो सकती है।
Credit: Zoom
प्रेग्नेंट महिलाओं की बात करें तो गर्भ के शुरुआती तीन महीनों में खड़े रहने वाले योगासन करने चाहिए। चौथे, पांचवें और छठें महीने के दौरान बहुत हल्के आसन करने चाहिए।
Credit: istock
गर्भावस्था के 10वें-15वें हफ्ते तक कोई भी योगासन न करें। गर्भावस्था में पेट पर दबाव डालने वाले आसन से बचें।
Credit: istock
योग करते वक्त बीच में ठंडा पानी न पिएं। योग के दौरान शारीरिक गतिविधि के बाद शरीर गर्म हो जाता है। ठंडा पानी पीने से सर्दी जुकाम, कफ और एलर्जी की शिकायत हो सकती है।
Credit: istock
योग करने के दौरान महिलाएं ज्वेलरी, गले की चैन, घडी, कड़े आदि निकाल दें। इन सभी को पहन कर योग की मुद्रा में आपको समस्या हो सकती है।
Credit: istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स